चौकी डाला पुलिस द्वारा 05 किग्रा 300 ग्राम गांजा के साथ 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.04.2022 को चौकी डाला ,थाना चोपन पुलिस द्वारा लगड़ा मोड़ डाला के पास से 04 नफर अभियुक्तों क्रमशः 1- रजिन्दर राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर निवासी चुड़ी गली डाला थाना चोपन सोनभद्र 2- मुकेश लोहार पुत्र स्व0 नरेश लोहार निवासी सेवासदन बाड़ी डाला थाना चोपन सोनभद्र 3- राजेश यादव पुत्र बबई निवासी लंगड़ा मोड़ डाला थाना चोपन सोनभद्र, 4-राजू पुत्र असलम निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किग्रा 300 ग्राम गांजा बरामद करते हुए उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1- रजिन्दर राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर निवासी चुड़ी गली डाला थाना चोपन सोनभद्र।
2- मुकेश लोहार पुत्र स्व0 नरेश लोहार निवासी सेवासदन बाड़ी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
3- राजेश यादव पुत्र बबई निवासी लंगड़ा मोड़ डाला थाना चोपन सोनभद्र।
4-राजू पुत्र असलम निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
*बरामदगी*
1- कुल 05 किलो 300 ग्राम गांजा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
2- हे0का0 महेन्द्र यादव चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
3- का0 पुनीत सिंह चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।