सोनभद्र ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वार विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत, कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना घोरावल अंतर्गत शिवद्वार मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात को सुगम बनाने, और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही, मार्ग पर अवरोधों को दूर करने, भीड़ प्रबंधन, और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया। साथ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र पुलिस, कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।