राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह में सदर विधायक ने छात्र छात्राओं को मेडल देखकर सम्मानित किया गया
सोनभद्र।आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा को लेकर सरकार की पहल पर गुरमुरा राजकीय इंटर कॉलेज के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं बताते चले कि सपा सरकार के दौरान आदिवासी क्षेत्र में एकमात्र विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा की स्थापना की गई थी इसके निर्माण के कई वर्ष बाद काफी विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा सरकार में इस विद्यालय
का संचालन का कार्य शुरू हुआ था जहां क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राओं के द्वारा कक्षा 6 से इंटर तक शिक्षा ग्रहण किया जाता है वही आज एक कार्यक्रम के माध्यम से सदर विधायक मुख्य अतिथि भूपेश चौबे व जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि सरकार आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा को लेकर गंभीर है और इस क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करना गौरव की बात है वही जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बेलहत्थी में भी राजकीय हाई स्कूल की स्थापना की गई है जहां इस वर्ष से बच्चों का प्रवेश दिया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान छात्रोंओ द्वारा सरस्वती वंदना करने के साथ हुआ प्रधानाचार्य सुभान्स सिंह के नेतृत्व में विद्यालय ऊंचाइयां स्पर्श कर रहा है प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में अभिभावक एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बेलहत्थी राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अमर सिंह के द्वारा किया गया


























