*थाना विण्ढमगंज तथा थाना चोपन पुलिस द्वारा एवं क्यूआरटी टीम के साथ की गयी सघन काम्बिंग*
जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघंन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 01.08.2021 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखड़ा व धूमा के जंगली इलाकों मे पीएसी बल के साथ तथा थाना चोपन पुलिस द्वारा ग्राम कनछ व कन्हौरा में मय पीएसी एवं क्यूआरटी टीम के साथ, सघन कॉम्बिंग की गयी । कॉम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।


























