*जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, भारी मात्रा में लहन नष्ट कर अवैध शराब की हुई बरामदगी*
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुशार जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में जनपदीय पुलिस के विभिन्न थाना/चौकी द्वारा अलग – अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से कुल 117 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा भारी मात्रा मे लहन नष्ट किया गया ।





























