सोनभद्र । जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में की गई अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा गोष्ठी व सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।जनपद में अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपुर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 22.07.2021 को जिलाधिकारी सोनभद्र श्री अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान थाना दिवस व तहसील दिवस पर विशेष ध्यान देने, जमीन सम्बन्धित विवाद में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने व वन विभाग के जमीन सम्बन्धित मामले में पुलिस,राजस्व व वनविभाग को मिलकर काम करने के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की गयी । तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन आयोजित कर समस्त थानों से आये कर्मचारीगण की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
तदोपरांत आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, माननीय न्यायालय व उच्चाधिकारीगण के आदेशों/निर्देशों का शत् प्रतिशत पालन कराने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने,अवैध शराब/मादक पदार्थों के परिवहन/बिक्री व पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने, बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैगेस्टर एक्ट के लंबित गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए विवेचना निस्तारण किये जाने, अनावरण हेतु शेष अपराधों के शीघ्र अनावरण हेतु कार्य योजना बनाकर कार्यवाही किये जाने, वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चयनित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने, बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को प्रतिदिन अपने बीट में जानें, भ्रमण करने, लोगों से मिलने, आवश्यक सूचनाओं का संकलन करने, थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने, शौम्य व्यवहार करने तथा शिकायत/समस्या का समाधान अविलम्ब करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता पर विशेष ध्यान देने, एण्टी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा थानों पर महिला हेल्प डेस्क, सवेरा योजना, 1090, 112, 108, UPCOP इत्यादि से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने के सम्बन्ध में समस्त थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

सोनभद्र । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड एवं जनपद में तैनात संविदा कर्मचारियों ने विगत पिछले 7 वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि न किए जाने पर मिशन...
Read moreचौकी प्रभारी डाला द्वारा नशा उन्मूलन के सम्बंध मे ग्राम बारी डाला के लोगों के साथ जनचौपाल आयोजित कर किया गया जागरुक व खाद्य सामग्री का किया गया वितरण। सोनभद्र...
Read moreऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपने चाचा से बिछड़े हुये बच्चे को सकुशल उसके चाचा को किया गया सुपुर्द । सोनभद्र। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक...
Read moreसोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2021 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा...
Read moreथाना हाथीनाला तथा चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा मयफोर्स की गयी सघन काम्बिंग। सोनभद्र । जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा बैंक/वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बैंक, वित्तीय संस्थान की सुरक्षा एवं लूटपाट...
Read moreसोनभद्र। चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामिया एवं शातिर किश्म का वांछित अपराधी जो 25 वर्षों से फरार चल रहा था गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र...
Read moreथाना म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर से चोरी किये गये सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी व 04 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सोनभद्र । थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की...
Read moreसोनभद्र: पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में फायर सर्विस जनपद सोनभद्र द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे के नेतृत्व मे वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में पुलिस लाईन चुर्क, सोनभद्र में वामा सारथी कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस परिजनों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण को...
Read more







