जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत नवागत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा की गई समीक्षा बैठक
अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित
जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त अधिकारीगण को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
पत्रकार बन्धुओं के साथ गोष्ठी ।
सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, नवागत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के प्रिंट मीडिया / इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ मीटिंग कर उनका परिचय प्राप्त किया गया । मीटिंग के दौरान महोदय द्वारा बताया गया कि कानून सबके लिए एक है। महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुक्षा दल को सुदृढ़ किया जायेगा साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाना व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी ।
अपराध समीक्षा गोष्ठी ।
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण/शाखा प्रभारीगण के साथ समीक्षा बैठक की गई । महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण का परिचय प्राप्त किया गया । तत् पश्चात महोदय द्वारा आगामी पर्वों व जनपद के अपराध एवं कानून व्यवस्था, माफिया अपराधियों विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी । अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए । यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया । सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए । इसी क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला सम्बन्धी अपराध पर लगाम लगाने हेतु महिला बीट प्रणाली व महिला सुक्षा दल को सुदृढ़ करने व अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
सोशल मीडिया कार्यवाही करने के सम्बन्ध में।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।
इस दौरान कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहें।सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल की सदस्यता महा अभियांन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला ओबरा बीएमएस कार्यालय में रखी गई जिसके मुख्य अतिथि माननीय संजीव सिंह गौड़ राज्य मंत्री...
Read moreचोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 01 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द। सोनभद्र।आवेदक कमलेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी भरहरी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र का...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण के साथ पुलिस कार्यालय में मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी। सोनभद्र । शासन की मंशा के अनुरुप पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र...
Read moreसोनभद्र। अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन "प्रीती अडानी" के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया ।सतत् आजीविका विकास कार्यक्रम "वृक्ष से विकास"...
Read more*ओबरा की खदानों पर एन जी टी सख्त तलब की रिपोर्ट* *पर्यावरण को संरक्षित किये बगैर जीवन की कल्पना नही की जा सकती* सोनभद्र। हैवी ब्लास्टिंग से घरों की दरकती...
Read moreथाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई सोनभद्र । थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०स०-61/23 धारा 60/63Ex.Act...
Read moreचेहल्लुम व जन्माष्टमी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी घोरावल की अध्यक्षता में थाना घोरावल पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक शांति व सद्भाव...
Read moreउत्तर प्रदेश व्यापार संगठन व सोनभद्र के व्यापारीगण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व अनावरण में सम्मिलित पुलिस टीम को गुलदस्ता/फूल माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सोनभद्र।...
Read moreजनपद सोनभद्र की साइबर थाना की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर रॉबर्ट्सगंज में साइबर क्राइम-एक चुनौती कार्यशाला का किया आयोजन, छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में...
Read moreथाना दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कारित करने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोनभद्र । आवेदक(पिता) द्वारा थाना दुद्धी पर लिखित सूचना दी...
Read more







