सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में जनकल्याण और सेवा भाव का अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है। यहां बालव्यास मानस महाराज और कंबल बाबा गणेश द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर में दूर-दराज से पहुंचे जरूरतमंद लोगों का इलाज किया जा रहा है। शिविर में गरीब, आदिवासी और असहाय लोगों को दवाइयों कंबल उढ़ा कर आशीर्वाद भी दिया जा रहा है।
सोनभद्र । दुद्धी में पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस निःशुल्क जनकल्याण शिविर में लकवा,शुगर, बीपी, दर्द और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि कई ऐसे मरीज, जिन्हें सहारा देकर या टांग कर लाया गया, वे इलाज के बाद पैदल चलते हुए वापस गए। इससे लोगों का विश्वास और आस्था लगातार बढ़ रही है। कंबल बाबा गणेश / बालव्यास मानस महाराज कहना है कि “हमारा उद्देश्य केवल मानव सेवा है। गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। जो भी यहां आ रहा है, उसकी पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से मदद की जा रही है।”शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी परिवार पहुंच रहे हैं। इलाज में जरूरतमंदों को केवल कंबल उढ़ायें जाने के सेवा भाव से चल रहे इस आयोजन की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है और स्थानीय नागरिक इसे जनसेवा का बड़ा अभियान बता रहे हैं। दुद्धी में चल रहा यह निःशुल्क सेवा शिविर लोगों के बीच उम्मीद और विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा और मानवता की मिसाल पेश कर रहे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।




























