स्वतंत्रता दिवस पर सोनभद्र पुलिस के 09 पुलिसकर्मी ‘पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न’ से सम्मानित
उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला सम्मान
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन श्री नवीन अरोरा द्वारा सेवा अभिलेख एवं उल्लेखनीय, असाधारण तथा साहसिक कार्यों के आधार पर जनपद सोनभद्र पुलिस के 09 पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण/रजत)’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पुलिसकर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता प्रदान करता है। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने विभागीय दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सेवा अभिलेख के आधार पर स्वर्ण एवं रजत पदक
1. लक्ष्मण पर्वत, निरीक्षक ना0पु0 — स्वर्ण पदक
वर्तमान नियुक्ति — वाचक, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
2. नरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ना0पु0 — रजत पदक
वर्तमान नियुक्ति — यातायात निरीक्षक, सोनभद्र।
ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर रजत पदक
1. शिवप्रताप वर्मा, निरीक्षक ना0पु0 — प्रभारी निरीक्षक, थाना जुगैल।
2. घनश्याम तिवारी, उप-निरीक्षक ना0पु0 — चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन।
3. संतोष कुमार सिंह, उप-निरीक्षक ना0पु0 — थानाध्यक्ष, थाना म्योरपुर।
4. नागेन्द्र कुमार पटेल, मुख्य आरक्षी ना0पु0 — डायल-112, चोपन।
5. सुनील कुमार गौड़, आरक्षी ना0पु0 — डायल-112, चोपन।
6. सुनील कुमार, आरक्षी ना0पु0 — थाना चोपन।
7. राहुल कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर — डीसी, सीसीटीएनएस।
इस सम्मान से सोनभद्र पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ है। पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट सेवा, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को मिला यह सम्मान जनपद में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रोत्साहन माना जा रहा है।






























