सोनभद्र। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डाला बाजार में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी (ईओ), सभासदगण, नगर पंचायत कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सुंदरता एवं नगर के विकास को लेकर भी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। नगर पंचायत की ओर से नागरिकों से स्वच्छ एवं सुंदर डाला बाजार बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने तथा नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर का विकास केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नगरवासियों से स्वच्छता एवं नगर के विकास में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सभासदगण एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।