गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथीनाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना हाथीनाला पर पंजीकृत **मु0अ0सं0-33/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त **बब्लू उर्फ बबलू खान पुत्र पप्पू खान**, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाथीनाला पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थाना हाथीनाला **उ0नि0 विनोद कुमार यादव**, **हे0का0 नन्दलाल यादव** तथा **हे0का0 बृजेश यादव** शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित एवं गैंगस्टर एक्ट से जुड़े अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती
मिली है।


























