प्रेक्षक रोल आब्वर्जवर/आयुक्त विंध्याचल मंडल ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक,30 व 31 जनवरी को चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान- प्रेक्षक रोल
आब्वर्जवर/आयुक्त विंध्याचल मंडल
सोनभद्र। बी0एल0ओ0 बूथ पर उपस्थित होकर फार्म-6 भरवाकर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में करेंगें दर्ज- प्रेक्षक रोल आब्वर्जवर/आयुक्त विंध्याचलमंडल।मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में आज माननीय प्रेक्षक रोलआयुक्त, विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश महोदय ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किये, बैठक के दौरान उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से दावा आपत्ति अभियान जिसमें नोटिस की सुनवाई का कार्य 6 जनवरी,2026 से प्रारंभ होकर 06 फरवरी,2026 तक चलना है, के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर कहा कि वह बूथों पर 30 व 31 जनवरी,2026 को विशेष अभियान के तिथि पर अपने बी0एल0ए0 के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में फार्म-6 भरवाये, मा0 भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न होने पायें। उन्होंने बताया कि 30 एवं 31 जनवरी को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान के तहत वे सभी पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। माननीय प्रेक्षक रोल/आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि अभियान के दौरान संबंधित बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) उपस्थित रहेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकेगा। साथ ही नाम में सुधार, पता परिवर्तन एवं अन्य त्रुटियों के निराकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर सहमति जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, सहायक निर्वाचन अधिकरी जगरूप पटेल, कांग्रेस कमेटी के क्वाडिनेटर राजीव कुमार त्रिपाठी, भाजपा के जिला मंत्री श्री सुनील सिंह,समाज वादी पार्टी के जिला महासचिव मो0 सईद कुरैशी,सपा के जिला कार्यालय प्रभारी अनिल प्रधान, जिला महासचिव लोहिया के इमरान अहमद, आप के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, जिला महासचिव अनवर अली अंसारी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष (युवा मंच) अंशु तिवारी, पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, बसपा के जिला प्रभारी डाॅ0 ओ0पी0 मौर्या, सी0पी0आई0 एम0 के जिला मंत्री नन्दलाल आर्य सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

























