सोनभद्र।
सोनभद्र में अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़।
दुद्धी पुलिस ने स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो भी जब्त।
वाहन संख्या HR26BM5235से शराब की बड़ी खेप बरामद
मैजिक मोमेन्ट 180 ML – 575 पीस
आईकोनिक 180 ML – 262 पीस
सिग्नेचर 750 ML – 19 पीस
सिग्नेचर 375 ML – 24 पीस
रजखड़ घाटी में वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान हंसराज कुमार उर्फ विक्की राजपूत (36 वर्ष), निवासी बेनीगढ़, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 233/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई।
सोनभद्र पुलिस का स्पष्ट संदेश—अवैध शराब तस्करी पर नहीं चलेगी कोई ढिलाई।
बाइट -विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र


























