ऑपरेशन शुद्धि में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन
लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
चोपन पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई।
06 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार।
1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद।
बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 40 लाख 80 हजार।
तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा वाहन जब्त।
दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹34 लाख
06 मोबाइल फोन और ₹1,550 नकद भी बरामद
बरामदगी समेत कुल कीमत करीब ₹2 करोड़ 75 लाख।
बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
पुलिस के मुताबिक, तस्कर लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न इलाकों में फुटकर बिक्री करवाते थे। बरामद हेरोइन को अनपरा और ओबरा क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर अनपरा क्षेत्र में हेरोइन बेचने वाले दीपक साहू को भी गिरफ्तार किया गया।
मामले में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 319/2026, धारा 8/21/27A/29/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।
सोनभद्र पुलिस का ऑपरेशन शुद्धि—नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार।
ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र
सोनभद्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये है।
सोनभद्र पुलिस के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ।
ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस, डाला चौकी और एसओजी की संयुक्त टीम बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही क्रेटा और थार गाड़ियों को घेराबंदी कर रोका गया।
तलाशी के दौरान थार से 696 ग्राम और क्रेटा से 508 ग्राम, कुल 1 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 1,550 रुपये नकद भी पुलिस के हाथ लगे। दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते थे। बरामद हेरोइन को अनपरा और ओबरा क्षेत्र में खपाने की योजना थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अनपरा क्षेत्र में फुटकर हेरोइन बेचने वाले दीपक साहू को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल सोनभद्र पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र




























