सोनभद्र।
शिवद्वार मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
श्रावण मास को लेकर शिवद्वार मंदिर में प्रशासन अलर्ट।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया संयुक्त निरीक्षण।
मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
CCTV और ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी।
प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।
श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित।
साफ-सफाई, पेयजल और मेडिकल सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी निगरानी के निर्देश।
श्रावण मास में शिवद्वार मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और मंदिर परिसर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।
सोनभद्र से बड़ी खबर—श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क।




























