सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

चुर्क पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों की कराई टोलीवार ड्रिल और दौड़
यूपी-112 समेत विभिन्न थानों के वाहनों और पुलिस उपकरणों की सघन चेकिंग
वाहनों की फिटनेस, साफ-सफाई और दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम और बैरक का भी किया निरीक्षण
सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना मजबूत करने के लिए टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई गई।
इसके बाद एसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन चेकिंग की। वाहनों की फिटनेस, साफ-सफाई और रख-रखाव के साथ वायरलेस सेट, दंगा नियंत्रण उपकरण, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र समेत अन्य संसाधनों की उपलब्धता और कार्यशीलता जांची गई।
एसपी ने परिवहन शाखा के अभिलेखों और वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को फिट, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।



























