कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने रात में किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र। सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 21/22 अगस्त की देर रात जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने *कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों* का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रियों से एसपी ने सीधे किया संवाद, उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी या असुविधा के बारे में जानकारी ली। पुलिस की ओर से सुरक्षित और सुगम यात्रा का भरोसा दिलाया गया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
सोनभद्र पुलिस का संदेश—कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।



























