थाना म्योरपुर, शाहगंज, जुगैल, तथा चौकी चेरुई पुलिस द्वारा की गयी सघन कॉम्बिंग
सोनभद्र । जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने,दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा नियमित रुप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघंन काम्बिंग किया जाता है । इसी क्रम मे आज दिनांक 20.06.2021 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा ग्राम दुगौलिया मे, थाना जुगैल पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों मे, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा किरबिल मे तथा चौकी चेरुई थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ग्राम जम्मूतैया तथा बघमनवा मे मयपीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी ।


























