शिवद्वार मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
August 17, 2026
ऑपरेशन शुद्धि में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन
August 17, 2026

डाला/सोनभद्र। पूर्वांचल छात्र संघ परिवार के तत्वावधान में पूर्व छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमुरा का संचालन शुरू कराने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। पत्र में पूर्वांचल छात्र संघ परिवार के संरक्षक/अध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने मांग किया की कई वर्षों से लोकार्पण के बाद भी बंद पड़े राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमुरा डाला जिसका लोकार्पण स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था परन्तु अब भी उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है,उसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। बता दें कि जनपद सोनभद्र के चोपन ब्लॉक के अन्तर्गत कोटा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमुरा, डाला कोटा का लोकार्पण के 38 माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कुल 407.70 लाख रुपए की लागत से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के समीप बने इस राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज का शिलान्यास पूर्ववर्ती सरकार में 26 दिसंबर, 2015 को किया गया था। कॉलेज पूर्ण रूप से तैयार करके कार्यदाई संस्था द्वारा शिक्षा विभाग को सुपुर्द कर दिया गया था। विद्यालय शिक्षा विभाग को सुपुर्द होने के बाद 7 जुलाई, 2018 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कॉलेज का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद आगामी शैक्षिक सत्र में कॉलेज के संचालित होने की उम्मीद जग गई थी। लोकार्पण के तुरंत बाद ही कॉलेज की साफ़-सफाई होने लगी थी,जिससे आसपास के हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई थी लेकिन 38 माह पूरे होने के बाद भी कॉलेज का संचालन अब तक शुरू नहीं होने से बच्चों व अभिभावकों की ख़ुशी मायूसी में तब्दील हो गई है। कॉलेेज का संचालन शुरू नहीं होने से आदिवासी बच्चों को शिक्षा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में कोटा, डाला, पनारी, हथवानी, बेलहत्थी, हाथीनाला मिलाकर कुल तीन दर्जन आंठवी तक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजूद हैं, जहां लगभग कुल दस हज़ार आदिवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। आठवीं पास होने के बाद आर्थिक तंगी के कारण हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा से हज़ारों बच्चे वंचित रह जाते हैं। इलाके की अधिकांश ग्राम पंचायतें आदिवासी बाहुल्य हैं। जहां अधिकतर अभिभावक धनाभाव के कारण अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज पाने में असमर्थ हैं, साथ ही हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा ग्रहण करने की लालसा रखने वालों को भारी भरकम रकम ख़र्च करनी पड़ती है। संचालन के पूर्व ही कॉलेज की सीढ़ियां, फर्श और दीवारें दरकना शुरू हो गई हैं। कॉलेज के चहुंओर झांडियों का अंबार लग गया है। करोड़ों की लागत से बना ये इंटर कॉलेज लोकार्पण के 38 माह बाद भी चालू नहीं हो पाया है। पत्र के माध्यम पूर्व महामंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले से अवगत कराते हुए जनहित को देखते हुए क्षेत्र की जनता के शैक्षिक उत्थान हेतु जल्द से जल्द राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमुरा को शुरू कराने की बात कही। जिससे आदीवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास हो सके।

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना रायपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षक के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष,...
Read more*नक्सली संचरण पर रोकथाम के उद्देश्य से थाना दुद्धी,चोपन तथा विढ़़मगंज पुलिस द्वारा की गयी सघन कॉंम्बिंग* सोनभद्र । जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी...
Read moreसपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री सतीश द्विवेदी के काफिले को रोककर किया प्रदर्शन। सोनभद्र में प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के दूसरे दिन दौरे मैं आज सेवा समर्पण सप्ताह के...
Read moreउत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धि। रिपोर्ट - सोनभद्र। सोनभद्र। अपने दो दिवसी दौरे पर आए प्रदेश के...
Read moreजनपद सोनभद्र के महिला थाना में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमें प्राप्त 07 प्रार्थना पत्रों में से 06 प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया गया । महिला...
Read moreसोनभद्र : पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के तृतीय चरण में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट आरक्षियों...
Read moreतहसील दिवस समारोह में मंडलायुक्त ने दुद्धी में सुनी फरियादियों की फरियाद। कुल 105 मामले आये जिसमें 2 मौके पर 5 मामलों का निस्तारण टीम भेज कर समाधान करवाया गया।...
Read moreजनपद सोनभद्र के थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा नफर अभियुक्त के विरूद्ध सराहनीय पैरवी कर दिलायी गयी सजा थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2013 धारा-302, 504, 506...
Read moreओबरा : चौकी कस्बा थाना ओबरा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन क्रम में 03 नफर वारण्टियों क्रमशः 1.गुड्डू उर्फ मेहताब पुत्र हामिद अली निवासी डायमंड होटल...
Read moreमिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन मिशन शक्ति के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के...
Read more








