ओबरा।आदर्श नगर पंचायत कार्यालय ओबरा में श्रमिक पंजीयन व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्रम अधिकारी चक्रधारी ओझा जी उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर श्रमिक करा सकते हैं। श्रमिक पंजीयन के लिए 10 रुपये एक बार अंशदान देना होगा। प्रतिवर्ष की दर से पांच वर्ष के लिए 60 रुपये एकमुश्त देय होगा। साथ ही असंगठित क्षेत्र में कर्मकार के पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, एक फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर अपना पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करा सकते हैं।पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण होने के पश्चात ही श्रमिक को सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।श्रम विभाग की ओर से पेंशन के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना चलाई जा रही है। इसमें 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके लिए हर माह 60 वर्ष की उम्र तक 55 से 200 रुपये तक की किस्त अदा करनी होगी। पेंशनधारक की मृत्यु की स्थिति में 50 फीसदी पेंशन योजना के लाभार्थी के जीवनसाथी को मिलेगी। योजना में 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और अन्य कामगार लाभार्थी हो सकते हैं। अगर आवेदक ने पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराया हुआ है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगा।शिविर में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह व श्रम विभाग के कर्मचारी संजय मिश्रा एवं दीपक मदक उपस्थित रहे।शिविर में पंजीकरण रहे कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई राकेश केशरी एवं सावित्री देवी द्वारा दर्जनों श्रमिकों का पंजीयन किया गया।अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया की नगर पंचायत द्वारा रेहड़ी पट्टी के दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण भी उनके व्यापार को बढ़ाने के लिये दिया जा रहा है उसका भी पंजीकरण आकर करवा सकते है।

थाना कोन विढ़मगंज तथा चौकी अमवार थाना दुद्धी पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तथा पीएसी के साथ की गयी सघन काम्बिंग । जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी ,सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश। सोनभद्र । पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह...
Read moreथाना म्योरपुर,तथा शाहगंज व चौकी चकरिया थाना कोन,चेरुई तथा चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तथा मय पीएसी के साथ की गयी सघन काम्बिंग। सोनभद्र । जनपद...
Read moreतीसरी लहर शुरू होने के पहले सभी का टीकाकरण होना अति आवश्यक- आशु "चलो गांव की ओर" अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने का कर रहे कार्य 2-कोविड-19 को...
Read moreथाना हाथीनाला, थाना दुद्धी, थाना करमा तथा बभनी पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तथा मय पीएसी के साथ की गयी सघन काम्बिंग। जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम...
Read moreक्राईम ब्रांच सोनभद्र व थाना राबर्ट्सगंज को मिली बड़ी सफलता,अन्तर्जनपदीय हेरोइन तस्कर कुल 400 ग्राम नाजायज हेरोइन कीमत लगभग 40 लाख रुपये व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर...
Read moreसोनभद्र; पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,40 लाख की कीमत की हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार सुकृत चौकी क्षेत्र के अमडीह से किये गए दोनों तस्कर गिरफ्तार,तलाशी के...
Read moreसोनभद्र। थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत उचका दाई ग्राम सभा बारी महेवां मे बेलन नदी मे अत्यधिक पानी हो जाने के कारण भगवान दास मौर्य पुत्र मुन्नर मौर्य निवासी बारी महेवां, थाना...
Read moreथाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मय पीएसी की गयी सघन काम्बिंग। सोनभद्र । नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता...
Read moreसोनभद्र । 02.08.2021 को समय लगभग 04.45 बजे थाना बभनी पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत सड़क टोला मुहल्ला बभनी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि मे किसी...
Read more








