सोनभद्र । जनपद मे नशे की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.07.2021 को चौकी प्रभारी डाला उ0नि0 मनोज ठाकुर द्वारा चौकी डाला पर चौकी क्षेत्र के ग्राम बारी डाला की महिलाओं के साथ जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु हरसम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया । इसके उपरांत जनचौपाल मे उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन के विषय मे जागरुक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक ह्रास भी होता है । अतः इस पर जनजागरुकता फैला कर क्षेत्र को जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त करने एवं इसपर प्रभावी रोकथाम किया जाना अत्यन्त आवश्यक है क्यूंकि ज्यादातर अवसरों पर घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है । तद्पश्चात लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें बल्कि उनको भविष्य में रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे साथ ही साथ उन्हें कोरोना वायरस के दृष्टिगत इसके संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी गयी तथा साईबर अपराध से बचने के उपाय के बारे मे बताया गया व पुलिस/प्रशासन की विभिन्न सरकारी टोल फ्री नम्बर जैसे- डॉयल 112, 108, 1090, 102, 1098 इत्यादि के विषय में भी जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।इसके उपरांत चौकी प्रभारी द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत द्वारा वहां पर उपस्थित जरुरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को 25-25 किलो की खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण भी किया गया ।ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपने चाचा से बिछड़े हुये बच्चे को सकुशल उसके चाचा को किया गया सुपुर्द । सोनभद्र। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक...
Read moreसोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2021 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा...
Read moreथाना हाथीनाला तथा चौकी सरईगढ़ पुलिस द्वारा मयफोर्स की गयी सघन काम्बिंग। सोनभद्र । जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा बैंक/वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बैंक, वित्तीय संस्थान की सुरक्षा एवं लूटपाट...
Read moreसोनभद्र। चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामिया एवं शातिर किश्म का वांछित अपराधी जो 25 वर्षों से फरार चल रहा था गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र...
Read moreथाना म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर से चोरी किये गये सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी व 04 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सोनभद्र । थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की...
Read moreसोनभद्र: पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में फायर सर्विस जनपद सोनभद्र द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे के नेतृत्व मे वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत...
Read moreपुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में पुलिस लाईन चुर्क, सोनभद्र में वामा सारथी कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस परिजनों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण को...
Read moreथाना कोन एवं चौकी अमवार पुलिस द्वारा मयफोर्स की गयी सघन कॉम्बिंग जनपद सोनभद्र मे नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित...
Read moreसोनभद्र । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दिनांक 10.07.2021 को थाना राबर्ट्सगंज की चौकी सुकृत क्षेत्रान्तर्गत व्यापार को लेकर आपसी विवाद में साले द्वारा अपने जीजा को आग लगा देने की...
Read more








