
सोनभद्र। वन महोत्सव अवसर पर उत्तर प्रदेश में कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2022 को मण्डलायुक्त विध्यांचल मीरजापुर महोदय श्री योगेश्वर राम मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिंह व प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र श्री संजीव सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण अभियान चलाकर लगभग 3500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने आस-पास पौधे लगाने व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की गयी ।
वृक्षारोपण के उपरान्त मण्डलायुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी ।
➡️ वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा ।
➡️ पेड़-पौधे मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट ।
➡️ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ ।
➡️ पेड़ लगाये जीवन बचाए, इस धरती को स्वर्ग बनाये ।
➡️ इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी चुनाव/कार्यालय रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार व प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।




आगामी श्रावण मास एवं बकरीद के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा कस्बा चौकी शाहगंज पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना अनपरा पर तथा इसी प्रकार जनपदीय पुलिस के...
Read moreसोनभद्र/दिनांक 01 जुलाई, 2022। मुख्य विकास अधिकारी गौरभ गंगवार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के महिलाओं के उत्पीड़न न होने व उन्हें उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक कर, उनके शिक्षा...
Read more*चोपन थाना अंतर्गत घायल व्यक्ति की मदद* थाना चोपन अंतर्गत बग्घा नाला ओवर ब्रिज के पहले ट्रक के चपेट में आने से नशे में धुत्त मोटर साईकिल सवार 4 लोग...
Read more*जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस"* आज दिनांक 25.06.2022 को जनपद के समस्त थानों पर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान...
Read more*शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आगामी जुमे की नमाज के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के समस्त थानों द्वारा आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठक -* आज दिनांक 16.06.2022...
Read more*थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब किया गया बरामदः-* पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अवैध शराब...
Read more*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब किया गया बरामदः-* पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के...
Read moreथाना दुद्धी पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब किया गया बरामद। सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अवैध शराब...
Read moreशान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा में कलेक्ट्रेट ऑफिस सोनभद्र में जनपद के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक।...
Read moreक्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया तथा इसी प्रकार थाना बीजपुर, म्योरपुर, रायपुर व मांची पुलिस द्वारा की गयी सघन काम्बिंग जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी...
Read more







