सोनभद्र । मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा की, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्युत बिल का भुगतान सबसे अधिक बाकी है, जिस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ग्राम सभाओं के माध्यम से उक्त विद्युत बकाये की धनराशि जमा कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
इसी तरह उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की और सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि जो भी सड़क निर्माण व मरम्मत के कार्य चल रहे हैं, उसे 30 दिसम्बर, 2021 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जनपद
में अभी तक निराश्रित गौवंशो को संरक्षित किये जाने के सम्बन्ध जानकारी ली तो, उनके द्वारा बताया गया कि 106 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया
जाना शेष है, जिसे मण्डलायुक्त ने शीघ्र ही निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायतीय राज विभाग के समीक्षा में पंचायत राज विभाग
द्वारा सामुदायिक शौचालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, तो पंचायती राज विभाग द्वारा बताया गया कि 629 सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य था, जिसे
लगभग पूर्ण कर लिया गया है। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 10 भवनों का कायाकल्प कराया जाना बाकी है, जिसे शीर्घ पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शहरी की भी समीक्षा की, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि 992 आवासों निर्माण कार्य अधूरा है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि नहरों के शील्ट की सफाई मनरेगा योजना से 5 कि0मी0 तक माॅडल रूप में कराया जाये और उसके लागत का भी आकलन किया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में अवैध तरीके से हो रहे परिवहन पर रोक लगाने हेतु टीम का गठन कर, प्रभावी कार्यवाही
सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उनके संज्ञान में यह भी आया 21आंगनकाड़ी केन्द्रों का कार्य अभी तक बाकी है। मण्डलायुक्त ने बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की विकास प्राथमिकता वाले जो भी कार्यक्रम हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाय।उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य से सम्बन्धित जो भी कार्य है, उसे शीघ्र पूर्ण किया जाय और जो अभी प्रारंभ नहीं है, उसे शीघ्र प्रारंभ किया जाय। इस मौके पर अपर आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर सुरेश चन्द्र मिश्र, सीएमओ पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास
अधिकारी डाॅ0 अमिल पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।काइम ब्रांच व थाना करमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण, शुटर गिरफ्तार। दिनांक 29.11.2021 को रात्रि में थाना करमा पर सूचना प्राप्त हुई...
Read moreयातायात एवम सड़क सुरक्षा पर जनपदीय तथा मंडलीय प्रतियोगिताओं में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र के छात्र - छात्राओं ने लहराया परचम। ओबरा(सोनभद्र)।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से...
Read moreथाना बीजपुर, शाहगंज तथा चौकी चकरिया पुलिस द्वारा अपने–अपने क्षेत्रों के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में मयपीएसी की गयी सघन काम्बिंग जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ...
Read moreSalg. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा पर सेमिनार का हुआ शानदार आयोजन । Vo. 1 दिसंबर 2021 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा , सोनभद्र...
Read moreथाना ओबरा पुलिस द्वारा 1.6 किग्रा गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ~ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में...
Read moreसोनभद्र : 30.11.2021 को पुलिस लाइन चुर्क में जनपद सोनभद्र से सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा शॉल भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रशस्ति...
Read moreस्लग- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यातायात जागरुकता माह का किया गया समापन, सराहनीय कार्य करने वालो पुलिसकर्मियों/ डायल-108 कर्मियों आम जनता के “गुड सेमेरिटन” ( नेक आदमी...
Read moreराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा -सोनभद्र में संविधान दिवस तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ भव्य आयोजन सोनभद्र । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया...
Read moreस्वाट/एस.ओ.जी. व थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार सोनभद्र : विगत कई माह से...
Read moreथाना करमा पुलिस द्वारा 01 पिकअप वाहन से वध हेतु ले जाये जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया ~ सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद...
Read more







