सोनभद्र । महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न के रोंकथाम हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान मिशन शक्ति फेज-3.0 के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में थाना रामपुर बरकोनिया मिशन शक्ति बीट महिला आरक्षी द्वारा आदिवासी इण्टर कॉलेज सिल्थम में, मिशन शक्ति बीट महिला आरक्षी थाना घोरावल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल में, थाना मांची द्वारा ग्राम सियरिया में, थाना करमा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र करमा में तथा इसी प्रकार जनपद के विभिन्न थानों के महिला बीट अधिकारियों/आरक्षियों द्वारा अपने-अपने बीट के विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं तथा महिलाओं को जागरुक किया गया ।
जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुये बताया गया कि आपको अगर कोई भी परेशान करता है तो उसकी शिकायत आप अपने नजदीकी थाने में स्थापित ‘महिला हेल्प डेस्क’ में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी से बिना डरे हुये अपनी बात पूरी गोपनीयता के साथ कर सकती हैं, जिस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुये आपकी समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जायेगा वहीं आपातस्थिति में आप पुलिस की आपात सेवा डॉयल 112 पर फोन कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं ।इसके साथ ही जागरुकता टीमों द्वारा उन्हें अन्य हेल्पलाइन नम्बरों जैसे - वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108, साइबर अपराध हेल्पलाइन- 155260 एवं महिला कानूनों के साथ-साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई ।

सोनभद्र । जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने के उद्देश्य से चौकी सरईगढ़, थाना रायपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के मझुई शिकारपुर में मयपीएसी बल तथा थाना मांची पुलिस...
Read moreबांस बल्ली के सहारे दौड़ रहे है बिजली के तार दे रहे है दुर्घटना को दावत सोनभद्र। उत्तर प्रदेश को रोशन करने वाला सोनभद्र जिसे ऊर्जा की राजधानी कहा जाता...
Read moreसोनभद्र ।भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में सोनभद्र जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह की अध्यक्षता में " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " अभियान के...
Read moreथाना बभनी पुलिस द्वारा 02 मारुती वैन में अवैध रुप से छत्तीसगढ़ ले जाये जा रहे 1800 लीटर डीजल के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। सोनभद्र।...
Read moreमिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने बीटों (गांवों) में जाकर महिलाओं/छात्राओं से संवाद कर उन्हे किया गया जागरु । सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं...
Read moreआगामी नवरात्रि व दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पर आयोजित की गयी शान्ति-समिति की बैठक ~ आज दिनांक 02.10.2021 को...
Read more“सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज” “मिशन शक्ति फेज - 3” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवों/बीट/स्कूलों में पहुंचकर बालिका/महिलाओं को शासन द्वारा जारी विभिन्न...
Read moreवामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशिएसन के तहत नेशनल वूमेन हेल्थ एण्ड फिटनेस डे के अवसर पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य कैम्प का किया गया आयोजन पुलिस लाइन...
Read moreसोनभद्र :जिला जज सोनभद्र रजत सिंह जैन, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, अमित पाल शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया...
Read moreपुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कनच्छ व कन्हौरा के जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग जनपद में नक्सली संचरण...
Read more








