अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जनपद सोनभद्र, डा0 राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना पन्नूगंज का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।
सोनभद्र । अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जनपद सोनभद्र, डा0 राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना पन्नूगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग किया जाय साथ ही साथ थाने में नियुक्त महिला बीट आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने बीट क्षेत्र के गांवों/विद्यालयों में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी रोकथाम के सम्बन्ध में जागरूक करें ।


























