थाना अनपरा पुलिस द्वारा साहसिक कार्य के लिए युवक को किया गया सम्मानित।
सोनभद्र। थाना अनपरा अंतर्गत ग्राम रेहटा में *एक गाय के कुएं में गिर जाने की सूचना यूपी-112 पर प्राप्त हुई।* सूचना मिलते ही थाना अनपरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से कुएं के पास खुदाई की जा रही थी, किंतु कुएं में उतरकर गाय को रस्सी से बांधने का साहस कोई नहीं कर पा रहा था। इसी बीच ग्राम रेहटा निवासी *अनिल कुमार पुत्र बाबूलाल उम्र लगभग 22 वर्ष ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वयं कुएं में उतरने का निर्णय लिया। उसने न केवल कुएं में उतरकर गाय को रस्सी से सुरक्षित बांधा, बल्कि उसकी मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए अनिल कुमार को थाना अनपरा में वस्त्र एवं नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा उसकी हौसला अफजाई की गई।
जनहित में ऐसे युवाओं की भूमिका समाज के लिए प्रेरणादायक है।


























