थाना चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता, डाला क्षेत्र में हुई हत्या का किया गया सफल अनावरण प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी बरामद
सोनभद्र। थाना चोपन अन्तर्गत डाला नई बस्ती वार्ड नम्बर 09 के बगल में स्थित नाले में एक व्यक्ति संजय गोंड पुत्र रामविलास गोंड उम्र करीब 35 वर्ष का शव पड़ा हुआ है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी तथा परिजन के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-306/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा, थाना चोपन पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त वीरेन्द्र गोड़ पुत्र रामबली गोड़ निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 13.09.2025 को चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से समय करीब 8.35 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह मृतक संजय गौड की पत्नी देवी से प्रेम प्रसंग था और उससे शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी संजय गौड को हो गयी तो संजय गौड को रास्ते से हटाने के लिए अभियुक्त ने स्वंय योजना बनायी व योजना के तहत दिनांक 02.09.2025 की शाम को ही घर से कुल्हाड़ी लेकर घर से कुछ दूर स्थित जंगल में खाई के पास नाले के बगल, झाडी में छिपाकर रख दिया था और योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त मृतक संजय गौड़ को घटनास्थल के पास ले जाकर उसी दिन रात में अधिक शराब पिलाकर उसी जगह पर पूर्व से छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दिया था, हत्या के बाद अभियुक्त का नाम चर्चा में आने पर वह पुलिस की सरगरमी बढ़ने पर दिनांक 04.09.2025 कि सुबह चोपने रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद भाग गया था, वहां पर खर्चे के लिए पैसा खत्म होने के कारण पुनः पैसों की तलाश में आया था की गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विरेन्द्र गौड पुत्र रामबली गौड निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. घटना में प्रयुक्त एक अदद खूनालूद कुल्हाड़ी ।
2. मोबाइल फोन 01 अदद ।
3. जामा तलाशी से मिला 210 रूपया नगद ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 अजय यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 विरेन्द्र सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 आशीष कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
06. का0 राहुल यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
07. का0 गोविन्द कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।


























