मिशन शक्ति 5.0 का दूसरा चरण शुरू
महिलाओं की सुरक्षा पर सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान
स्कूल, कॉलेज और बाजारों में चलाए गए कार्यक्रम
साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी
112, 1090, 1091, 181 और 1
930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

सोनभद्र । सोनभद्र में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही । सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP किसी के साथ साझा न करने की सलाह भी दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।सोनभद्र पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सशक्त बनाना है।