पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

ओबरा (सोनभद्र), 2 अगस्त।थाना ओबरा पुलिस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2026 (धारा 115(2), 109 बीएनएस) के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को करीब 2:20 बजे सिनेमा रोड, ओबरा से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रोशनी ने 1 अगस्त को थाना ओबरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 30 जुलाई की रात पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाए जाने का विरोध करने पर उसके पति और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर लात मारी गई और गले पर पैर रखकर दबाया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपी संतोष स्वीपर (33 वर्ष) अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर (29 वर्ष) दीपक स्वीपर (26 वर्ष) तीनों आरोपी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक सुनील कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल राहुल श्रीवास एवं कांस्टेबल संजय यादव की टीम ने अंजाम दिया।