थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा ठगी गई ₹51,000/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के मूल खाते में कराई गई वापस
सोनभद्र । अवगत कराना है कि आवेदक रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 बृजनाथ सिंह निवासी अनपरा बाजार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 28.01.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीन बेचने के नाम पर बयाना के रूप में ₹51,000/- की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध की रोकथाम के अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से प्रकरण का विश्लेषण कर ₹9,835.41/- की धनराशि संबंधित खातों में होल्ड कराई एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से सतत पत्राचार एवं समन्वय स्थापित किया। तत्पश्चात प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक की ठगी गई संपूर्ण धनराशि ₹51,000/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। पीड़ित द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। धनराशि वापसी में योगदान देने वाली टीम:- 1. सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा 2. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा साइबर जागरूकता अपील:- * अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, पासपोर्ट, बैंक खाता विवरण, नेट बैंकिंग, पासवर्ड, OTP आदि) किसी के साथ साझा न करें। * अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें। * साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करें।नवनिर्मित भवन का माननीय मंत्री संजीव गौड़ ने किया लोकार्पण। सोनभद्र। ओबरा क्षेत्र के विकास इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, ओबरा में निर्मित अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण...
Read moreप्रेक्षक रोल आब्वर्जवर/आयुक्त विंध्याचल मंडल ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक,30 व 31 जनवरी को चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान- प्रेक्षक रोल आब्वर्जवर/आयुक्त विंध्याचल मंडल सोनभद्र। बी0एल0ओ0 बूथ पर...
Read moreमिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 06 प्रकरणों में सुलह-समझौता, 02 प्रकरणों में अग्रिम तिथि निर्धारित सोनभद्र । मिशन शक्ति 5.0 अभियान...
Read moreरॉन्ग साइड साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध जनपद में सघन चेकिंग अभियान। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद सोनभद्र में मोटरसाइकिल...
Read moreसोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता, 01 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद। अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 442.500 किग्रा गांजा जब्त। आयशर डीसीएम से बरामद हुआ 442.500 किग्रा गांजा,...
Read moreहिण्डाल्को रेणुकूट में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता: सुरक्षित यातायात की ओर मजबूत कदम। रेणुकूट। हिण्डाल्को हमेशा से अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरुक रहा है। फिर...
Read moreथाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल एवं आईजी रेंज मिर्जापुर आर.पी. सिंह ने थाना करमा में सुनी जनसमस्याएं। राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को...
Read moreसोनभद्र।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ,डाला सीमेंट वर्क्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी , खान टीम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी , रार्बटसगंज के संयुक्त तत्वाधान में नगर पंचायत भलुआटोला में इकाई प्रमुख संदीप...
Read moreनव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। सोनभद्र।नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत...
Read moreमुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत मंत्री संजीव गोंड, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं...
Read more








